पुलिस के अनुसार भोला नगर ग्रीन सिटी निवासी सुनील व विनोद कोल केबल आपरेटर का काम करते है। विनोद की मोहल्ले के विनोद केशरवानी से किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चली आ रही है। रंजिश के चलते अंकुश हर वक्त विनोद से बदला लेने की फिराक में रहता था। बीती रात 11 बजे के लगभग पड़ोसी अंकुश केशरवानी गाली गलौज कर रहा था। शोर सुनकर विनोद बाहर आया और उसने अंकुश को गाली देने से मना किया। इसी बात से भड़के अंकुश ने चाइना चाकू निकालकर विनोद पर ताबड़तोड़ हमले करना शुरु कर दिया। विनोद की चीख पुकार सुनकर परिजनों सहित आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्होने देखा कि विनोद खून से लथपथ सड़क पर पड़ा छटपटा रहा है, जिसके पेट, सीने, पीठ व हाथों में गंभीर चोटों के निशान दिखाई दे रहे है। लोगों की भीड़ देखकर अंकुश केशरवानी धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। घायल विनोद को उठाकर लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने हालत देखी तो प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल अस्पताल में डाक्टरों ने विनोद को भरती कर इलाज शुरु कर दिया। मेडिकल अस्पताल में विनोद कोल की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद अंकुश केशरवानी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur