khabar abhi tak

घर में घुसकर बदमाशों ने की तोडफ़ोड़, महिला पर पत्थर पटका, हालत अत्यंत गंभीर

 

जबलपुर। रांझी के आजाद नगर गोकलपुर में बदमाशों ने एक घर में घुसकर तोडफ़ोड़ करते हुए बबिता अहिरवार के सिर पर पत्थर पटक दिया। हमला होते ही महिला बेहोश होकर गिर गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकले। परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से बबीता को रांझी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल में महिला की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। हमले में बीच बचाव करने पर पति ओमप्रकाश को भी चोटें आई है।

                                    पुलिस को पूछताछ में घायल ओमप्रकाश अहिरवार ने बताया कि रात 11-30 बजे कुछ लोग अनिल यादव के घर के तरफ से लडाई झगडा करने के बाद उसके घर में आकर दरवाजें में लात मारने लगे। ओमप्रकाश के दरवाजा खोलते ही लड्डू, आकाश, टकला एव छोटू अन्ना अंदर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी। ओमप्रकाश के साथ मारपीट होते देख पत्नी बबीता ने बीच बचाव किया तो पत्थर उठाकर उसके सिर पर पटक दिया। जिससे महिला चीखते हुए गिरकर बेहोश हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। परिजनों ने पुलिस को खबर देते हुए घायल बबीता को रांझी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रेफर किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak