khabar abhi tak

नहाकर आए तीन वर्षीय बालक ने छू लिया कूलर, करंट का लगा झटका, हो गई मौत

 

दमोह। दमोह के सोजना गांव में आज उस वक्त चीख पुकार मच गई, जब एक तीन वर्षीय मासूम की कूलर से करंट लगने से मौत हो गई। परिजन उसे इलाज के लिए हटा सिविल अस्पताल लाए थे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

                          बताया गया है कि सोजना गांव दमोह निवासी तीन वर्षीय मोक्ष पुत्र थम्मन सिंह लोधी आज दोपहर के वक्त नहाकर आया और उसने घर में चल रहे लोहे के कूलर को छू लिया, जिससे उसे करंट लग गया। मासूम के चिल्लाने पर परिजनों ने तत्काल कूलर बंद किया और बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच के बाद बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। घटना के बाद से गांव में मातम छाया रहा, जिसने भी हादसे के बारे में सुना तो स्तब्ध रह गया। वहीं घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak