नरसिंहपुर। नरसिंहपुर के ग्राम बगासपुर गोटेगांव में आज उस वक्त सनसनी फैल गई, जब लोगों ने मूंग के खेत में लेखराम ठाकुर की खून से लथपथ लाश देखी। खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए, देखा तो युवक के शरीर पर धारदार हथियारों से चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
पुलिस के अनुसार ग्राम बगासपुर गोटेगांव में लेखराम पिता रामकिशन ठाकुर देर रात काम निपटाकर घर जा रहा था। इस दौरान अज्ञात तत्वों ने रास्ते में रोककर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को मूंग के खेत में फेंक दिया। आज सुबह जब गांव के लोग खेत पहुंचे तो देखा कि लेखराम खून से लथपथ पड़ा है। जिसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान है। देखते ही देखते गांव के लोगों सहित परिजन व रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। जिनके बीच घटनाको लेकर तरह तरह की चर्चाएं व्याप्त रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
Tags
Narsinghpur