khabar abhi tak

सड़क पर बैठे मवेशियों को हाइवा ने कुचला, जबलपुर रोड पर वाहन छोड़कर चालक फरार

 

शहपुरा। शहपुरा के मेहदवानी स्थित राजगढ़ी घाट में आज दोपहर 12.30 बजे के लगभग तेज रफ्तार हाइवा ने सड़क किनारे बैठे चार मवेशियों को कुचल दिया। हादसे में सभी मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक जबलपुर रोड पर हाइवा छोड़कर भाग निकला। 

                        मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि हाइवा क्रमांक एमपी 19 जेडबी 6863 मंडला जिले के चाबी क्षेत्र स्थित रेत खदान से रेत भरकर शहपुरा की ओर जा रहा था। राजगढ़ी घाट के पास करीब साढ़े बारह बजे वाहन ने सड़क पर बैठे मवेशियों को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि दो मवेशी हाइवा के नीचे दब गए। हादसे के बाद चालक जबलपुर रोड पर हाइवा को छोड़कर भाग निकला। वहीं गुस्साए लोगों ने हाइवा पर पथराव तक कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी की मदद से हाइवा के नीचे दबे मवेशियों को बाहर निकलवाया। इसके बाद पशु चिकित्सक की टीम ने मृत मवेशियों का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में मवेशियों का अंतिम संस्कार भी करवाया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak