khabar abhi tak

आबकारी कार्यालय के पीछे बिक रही थी अवैध शराब, टीन शेड में कार्रवाई , 4 आरोपी गिरफ्तार

 

मैहर। मैहर के ग्राम जरियारी के पास चल रही एक अवैध शराब दुकान पर संयुक्त टीम ने छापा मारा, जहां से भारी मात्रा में शराब जब्त की गई और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। सतना और मैहर की आबकारी टीम ने आज यह कार्रवाई की।

                                 छापेमारी में टीम को जरियारी इलाके से 72 लीटर बीयर और अंग्रेजी शराब मिली। जांच में पता चला कि नेशनल हाईवे के किनारे टीनशेड डालकर अवैध रूप से शराब की दुकान चलाई जा रही थी। विभाग अब इस जमीन और अवैध निर्माण की भी जांच करवा रहा है। मौके से पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों में रंजीत साकेत उम्र 22 वर्ष, अमन पटेल 22वर्ष , नवीन सेन 29 वर्ष व राजेश पटेल 41 वर्ष  शामिल हैं। ये सभी नादन क्षेत्र के रहने वाले हैं। इन सभी के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। जरियारी के अलावा आबकारी विभाग ने अमरपाटन बस स्टैंड क्षेत्र में भी तीन जगहों पर दबिश दी। यहां से करीब 20 लीटर देशी शराब बरामद हुई है और आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। आबकारी विभाग का कहना है कि वे इस पूरे नेटवर्क की जांच कर रहे हैं और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नाम सामने आ सकते हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak