khabar abhi tak

ट्रेन में की दोस्ती और किशोरी को थमा दिया गांजे से भरा बैग


जबलपुर।
छत्तीसगढ़ से गांजे की एक खेप पकड़ने में मदनमहल पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी किशोरी के कब्जे से गांजे से भरा बैग जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह पता चला है कि ट्रेन में दोस्ती होने पर एक महिला ने किशोरी को वह बैग थमा दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मदनमहल थाना प्रभारी धीरज राज के मुताबिक छत्तीगढ़ की राजधानी से गांजे की खेप लाने के आरोप में पुलिस ने डिंडौरी की रहने वाली एक किशोरी को पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई मदनमहल रेलवे स्टेशन के बाहर ऑटो का इंतजार कर रही संदिग्ध प्रतीत होने वाली किशोरी को देखकर की है। पुलिस का कहना है कि किशोरी जल्दी में ऑटो पकड़कर भागने के फिराक में थी। पुलिस दल ने शक के आधार पर किशोरी से पूछताछ की तो वह गोलमोल जवाब देकर मामले को टालने लगी थी। पुलिस दल ने मौके पर उसके बैग की तलाशी ली तो उसमें गांजा मिला। गांजा मिलते ही किशोरी को थाने लगाकर पूछताछ की गई तो किशोरी ने गोलमोल जवाब देकर इस प्रकरण दसे पल्ला झाड़ने की कोशिश की। पुलिस दल ने जब गहन पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि उसे जबलपुर की रहने वाली रश्मि नाम की महिला मिली थी और वह बैग उसने दिया था। फिलहाल पुलिस दल इस प्रकरण में महिला संबंधी जानकारी जुटा रही है ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak