khabar abhi tak

हिमालयन वुड बैज कोर्स में शामिल जबलपुर रेल मण्डल के स्काउट मास्टर

जबलपुर. भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पचमढ़ी के द्वारा हिमालयन वुड बैज कोर्स फॉर स्काउट मास्टर का आयोजन 13 से 19 मई 2026 तक किया जा रहा है। जिसमें जबलपुर रेल मण्डल के मण्डल कार्मिक अधिकारी (प्रभारी) वरुण चतुर्वेदी, मण्डल वणिज्य प्रबंधक नितेश कुमार सोने, सहा. कार्मिक अधिकारी (कल्याण) सचिपति नंदन, जिला सचिव अनिल चौबे जिला संगठन आयुकत (स्काउट) विमलेश तिवारी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) आशीष सोनकर, सयुक्त जिला सचिव संजीव तिवारी  के मार्गदर्शन मे जबलपुर मंडल की दो स्काउट मास्टर आशीष चौबे, रजनीश यादव  अपनी सहभागिता इस कोर्स मे देंगे। 

इस वुड बैज कोर्स में बहुत सारी गतिविधियां सिखाई जाती है, जिसे सीख कर स्काउट मास्टर अपने जिले के स्काउट्स और यूनिट लीडर को सिखाते हैं। इस कोर्स में मुख्य पायनियरिंग, फर्स्ट-ऐड, मैपिंग, ओवरनाइट हाइक, लीडरशिप डेवलपमेंट, टीमवर्क इत्यादि शामिल है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak