जबलपुर। जबलपुर विकास प्राधिकरण की सालों से खाली पड़ी गद्दी संदीनप जैन ने संभाल ली है। गुरूवार की दोपहर इन्होंने गद्दी संभालते हुए शहर विकास में एक कदम और बढ़ाने की शपथ ली। इस दौरान केंद्रीय मंत्री राकेश सिंह, अजय विश्नोई सहित अन्य भाजपा के नेता, पदाधिकारी मौजूद रहे।
नवनियुक्त जेडीए अध्यक्ष संदीप जैन ने पदभार लेते ही अपनी प्राथमिकताओं में गरीबों और मजबूर लोगों को अपना आवास देने की बात प्रबलता से रखी। इन्होंने कहा कि वे ऐसे कई लोगों से मिले हैं, जिनकी जिंदगी हो गई है लेकिन वे खुद का आशियाना नहीं बना सके। उनकी कोशिश रहेगी कि वे ऐसे लोगों को सहजता से आवास दिला सके। इसके लिए वे जेडीए में ईडब्ल्यूएस सेवाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएंगे और शहर विकास में भरपूर सहयोग करेंगे।