khabar abhi tak

जबलपुर के गलगला का युवक सदर में बेच रहा था अवैध शराब,

जबलपुर। मुमताल बिल्डिंग गलगला के समीप रहने वाले दिलीप कुकरेजा को केंट पुलिस ने उस वक्त पकड़ा है जब वह मेंहदीबाग सदर में शराब बेचने के लिए ग्राहकों का इंतजार कर रहा था। पुलिस ने दिलीप कुकरेजा को पकड़कर 300 पॉव देशी शराब बरामद की है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उक्त शराब कहां से लाया है और किसने दी है। 

                                   केंट पुलिस ने बताया कि खबर मिली कि एक युवक मेंहदीबाग के पीछे खण्डहर सदर में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब रखे बेचने की फिराक में घूम रहा है। जिसपर पुलिस ने मेंहदीबाग के पीछे दबिश दी, पुलिस को देखते ही दिलीप कुकरेजा शराब छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने पीछा करते हुए दिलीप को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पहुंचकर देखा तो 6 पेटियों में 300 पॉव शराब रखी मिली। पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर दिलीप के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। आरोपी दिलीप कुकरेजा को पकडऩे में एएसआई राजेश बकोड़े, प्रधान आरक्षक भूपेन्द्र पटेल, रविशंकर शुक्ला, आरक्षक बलराम मरावी की सराहनीय भूमिका रही। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak