khabar abhi tak

झपट्टा मारकर युवती का बैग छीना


जबलपुर।
मदनमहल रेलवे स्टेशन के सामने बुधवार की रात ऑटो का इंतजार कर रही एक युवती का बैग झपट्टा मारकर दो युवक भाग गए। युवती ने इस मामले की थाने में रिपोर्ट लिखवाई है। पुलिस इस मामले में अज्ञात युवकों की पतासाजी कर रही है।

मदनमहल थाना प्रभरी धीरज राज ने बताया कि गोटगांव के कंजई गांव की रहने वाली रेवती सिलावट इंदौर जाने के लिए शहर आई थी। ट्र्ेन से उतरकर स्टेशन से बाहर आई थी और ऑटो का इंतजार कर रही थी। रात 9 बजे अचानक मोटरसाइकिल में दो अज्ञात युवक आए और झपट्टा मारकर युवती के हाथ में रखा बैग छीनकर भाग गए। मौके पर हो-हल्ला होते आसपास मौजूद लोगों ने अज्ञात युवकों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वे भागने में कामयाब रहे। पुलिस का कहना है कि युवती इंदौर की पुस्तक दुकान में काम करती है। उसके बैग में पैसे सहित अन्य सामान थे। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak