जबलपुर। जबलपुर में भाजपा पार्षद का बीयर पीते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में महेश राजपूत बीयर पीते हुए दिखाई दे रहे है। मामले ने तूल पकड़ा तो पार्षद ने कहा कि जब कांग्रेस में था उस वक्त एक बार बीयर पी थी। इस वीडियो की ' ' खबर अभी तक ' पुष्टि नहीं करता है।
नगर निगम में भाजपा पार्षद महेश सिंह राजपूत ने बताया कि वीडियो में 2007 का है, जब वे कांग्रेस से चुनाव जीत कर पार्षद बने थे। उसी दौरान उन्होंने ने एक बार बीयर पी थी। पार्षद ने आरोप लगाया कि इतने सालों बाद उनकी छवि खराब करने के लिए सुनियोजित तरीके से यह वीडियो वायरल कराया गया है। गौरतलब है कि जबलपुर में नगर निगम के सुभाष चंद्र वार्ड के भाजपा पार्षद महेश सिंह राजपूत का एक बीयर पार्टी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में भाजपा पार्षद अपने कुछ साथियों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं, जहां टेबल पर बीयर की बोतलें दिखाई दे रही हैं। जिसके बाद उनके विरोधी तंज कस रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी खुद को संस्कार और अनुशासन की राजनीति करने वाली पार्टी बताती रही है।
Tags
jabalpur