khabar abhi tak

सिविक सेंटर के होटल पंचवटी गौरव में खाद्य विभाग का छापा, सैंपल लिए,हड़कंप



जबलपुर। सिविक सेंटर स्थित प्रसिद्ध होटल पंचवटी गौरव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां भोजन करने पहुंचे बरसैयां परिवार को दूषित और बदबूदार खाना परोस दिया गया। खाने से आ रही तेज दुर्गंध के बाद बरसैयां परिवार ने सजगता दिखाते हुए तुरंत इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा प्रशासन से की। शिकायत मिलते ही विभाग की टीम ने तत्काल एक्शन लिया और होटल में दबिश देकर खाद्य पदार्थों के सैंपल सील किए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र कुमार दुबे को दोपहर 4.30 बजे बरसैयां परिवार द्वारा दूषित भोजन परोसे जाने की शिकायत प्राप्त हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। बरसैयां परिवार की मौजूदगी में ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और नियमानुसार कार्रवाई शुरू की।

​भोजन से आ रही थी तेज दुर्गंध

​होटल पंचवटी गौरव पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने वहां मौजूद मैनेजर और शिकायतकर्ता बरसैयां परिवार से बात की। बरसैयां परिवार ने टीम को बताया कि होटल में उन्हें जो पूरनपोली, आमरस और ढोकला परोसा गया था, उससे भयंकर दुर्गंध आ रही थी, जो खाने योग्य बिल्कुल नहीं था। बरसैयां परिवार के अनुरोध पर टीम ने इन तीनों खाद्य पदार्थों के बचे हुए हिस्से को जब्त कर जांच के लिए सील कर दिया। विभागीय टीम ने बरसैयां परिवार, उनके साथियों और अन्य की उपस्थिति में ही तीनों नमूनों का वजन कराया। इसके बाद पूरी विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए सुरक्षित पंचनामा तैयार किया गया। मौके पर मौजूद होटल मैनेजर और बरसैयां परिवार के सदस्यों के हस्ताक्षर कराए गए। ​इस पूरी कानूनी कार्रवाई और जब्ती की प्रक्रिया के दौरान गवाह के रूप में शांतिनगर, जबलपुर निवासी 76 वर्षीय डॉ. गोविन्ददास बरसैयां (आत्मज रामलाल बलैया, मो. 7974602176) मौजूद रहे। उनके सामने ही दूषित भोजन के सैंपल लिए गए और जब्तीनामा तैयार किया गया। बरसैयां परिवार की इस सजगता के बाद अब होटल प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak