khabar abhi tak

जबलपुर : जानलेवा रोग खसरे पर प्रशासन अलर्ट, सीएमएचओ की अपील, बच्चों का टीकाकरण करायें

जबलपुर। भारत के पड़ोसी देशों में जानलेवा रोग खसरे ने अपने पैर पसार के रखें है, जिसके कारण भारत में भी खसरे का प्रभाव बढ सकता है। इस जानलेवा बीमारी खसरा से बच्चों को एम.आर. टीकाकरण के माध्यम से सुरक्षित किया जा सकता है।

कलेक्टर जबलपुर राघवेन्द्र सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नवीन कोठारी ने संस्कारधानी जबलपुर के जागरुक अभिभावकों से अपील है कि अपने बच्चों को 9 माह एवं 16 माह में एम.आर.- 1 एवं एम.आर.-2 का टीकाकरण निकट के आंगनवाडी टीकाकरण केन्द्र अथवा सभी शासकीय चिकित्सालयों में नि:शुल्क किया जा सकता हैं।

इसके साथ ही यदि 5 वर्ष आयु तक का कोई बच्चा एम.आर. टीकाकरण से छूट गया हो तो उसे भी जानलेवा बीमारी खसरे से सुरक्षित करने एम.आर. टीकाकरण करवाने लिये निकट के आंगनवाडी केन्द्र में आशा/आंगनवाडी कार्यकर्ता अथवा ए.एन.एम. से संपर्क कर टीकाकरण करवा सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak