khabar abhi tak

4 मिलियन फॉलोअर वाले यूट्यूबर का सरेंडर, ब्राह्मण युवतियों पर की थी आपत्तिजनक पोस्ट, अब डिजिटल डिवाइस ढूंढ रही पुलिस

जबलपुर/रीवा। रीवा में सोशल मीडिया पर ब्राह्मण समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में फरार यूट्यूबर मनीष पटेल ने सरेंडर कर दिया है। जबलपुर में हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मनीष आज सिविल लाइन थाना पहुंचा। पुलिस ने उसे गिरफ्त में लेकर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर भेज दिया गया।
                               मनीष के सोशल मीडिया पर करीब 40 लाख फॉलोअर्स हैं। फरारी के दौरान भी वह लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय रहा। इस दौरान उसने शादी समारोहों समेत अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने के फोटो और वीडियो भी डाले। मनीष रीवा के खुटहा गांव का रहने वाला है। उसने 29 जनवरी को एक वीडियो बनाकर यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर पोस्ट किया था। इस वीडियो में ब्राह्मण समाज की युवतियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई थीं। इसके वायरल होने के बाद ब्राह्मण समाज ने थाने में एफआईआर कराई। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह लगातार ठिकाने बदल रहा था। उसने स्थानीय अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक याचिका लगाकर अग्रिम जमानत मांगी, लेकिन सभी खारिज कर दी गईं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि टावर लोकेशन आधारित निगरानी और बढ़ती घेराबंदी के बीच मनीष के पास आत्मसमर्पण के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा। पुलिस ने उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। अन्य डिजिटल उपकरण और लैपटॉप की तलाश जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि विवादित पोस्ट तैयार करने और उसे वायरल करने में मनीष के साथ अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं?

यूट्यूबर मनीष पटेल को जबलपुर हाईकोर्ट से झटका-

रीवा के यूट्यूबर मनीष कुमार पटेल को सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। जस्टिस रामकुमार चौबे की एकल पीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए उसकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। आरोपी फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak