khabar abhi tak

जबलपुर-कोयम्बटूर, रानी कमलापति-अगरतला स्पेशल ट्रेन होगी रेगुलर, रेलवे बोर्ड ने दी मंजूरी, किराया घटेगा

जबलपुर. रेलवे ने जबलपुर-पुणे व जबलपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन को रेगुलर करने के बाद पश्चिम मध्य रेलवे की दो अन्य स्पेशल ट्रेनों जबलपुर-कोयम्बटूर व रानी कमलापति-अगरतला व्हाया जबलपुर को भी नियमित रूप से चलाने का निर्णय लिया है. इसकी अनुमति रेलवे बोर्ड से मिल चुकी है. शीघ्र ही इसे चलाया जायेगा.

ये होगा ट्रेन नंबर, किराया भी घटेगा

 नियमित संचालन होने पर नया नंबर रानी कमलापति अगरतला का स्पेशल ट्रेन नंबर 01665/01666 की जगह रेगुलर नंबर 11665 एवं 11666 वहीं जबलपुर कोयंबटूर स्पेशल का नंबर 02198//02197 की जगह पर नये नंबर 20160 एवं 20159 नये नंबर से दौड़ेंगी। इन दोनों ट्रेनों को जल्दी हरी झंडी मिलेगी। इस फैसले से यात्रियों को जीरो टैग की समस्या से राहत मिलेगी। जिससे इन ट्रेनों में यात्रा करने पर यत्रियों को लगने वाले अधिक किराये से भी निजात मिलेगी.

स्पेशल ट्रेन से यात्रियों पर पड़ता था अतिरिक्त बोझ

दरअसल स्पेशल ट्रेनों पर जीरो नंबर टैग होने के कारण यात्रियों को अधिक किराया चुकाना पड़ता था। साथ ही समय-सारणी और सीट उपलब्धता को लेकर भी परेशानियां बनी रहती थीं। पश्चिम मध्य रेल द्वारा यात्रीभार और लगातार मिल रही मांग को देखते हुए ट्रेनों के नियमितीकरण की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। रेगुलर ट्रेन का दर्जा मिलने के बाद यात्रियों को सामान्य किराया, बेहतर समय पालन और आरक्षण समय से रेल उपभोक्ता संगठन और जनप्रतिनिधि इस मांग को उठा रहे थे। रेलवे के इस फैसले को लिए बड़ी राहत माना जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak