बताया गया है कि जुन्नारदेव के ग्राम हनौतिया में दो मोटर साइकलों में सवार चंद्रभान यादव उम्र 20 वर्ष, चमन यादव 15 वर्ष व सोनू उईके की आमने सामने से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों मोटरसाइकलों के परखच्चे उड़ गए, दुर्घटना होते देख आसपास के लोगों सहित राह चलते लोग भी रुक गए। जिन्होने तीनों को एम्बुलेंस से तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चमन व चंद्रभान को डाक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं सोनू की हालत को देखते हुए भरती कर लिया। सोनू के इलाज में डाक्टरों की टीम जुटी रही। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।
Tags
chhindwada