पुलिस को पूछताछ में पीडि़ता ने बताया कि परिचित युवक आशीष उसे घूमने का कहकर अपने साथ सुकतरा स्थित शांति वन रिसार्ट ले गया, जहां पर अंकित सनोडिया व एक अन्य युवक पहले से ही बैठे थे। तीनों ने नाबालिगा को जबरन शराब पिलाई। इसके बाद अंकित उसके साथ अश£ील हरकतें करने लगा। नाबालिगा ने जब विरोध किया तो मारपीट करते हुए रेप किया। महिला सब इंस्पेक्टर ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने टीम बनाकर आरोपियों की तलाश शुरु कराई। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी अंकित पिता हरिप्रसाद सनोडिया उम्र 22 वर्ष निवासी साई धाम कॉलोनी डूण्डा सिवनी, आशीष उर्फ आशु पिता अशोक परते उम्र 18 वर्ष निवासी बादलपार व एक नाबालिग सरगर्मी से तलाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।