khabar abhi tak

इंदौर में जूनियर डाक्टर की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत, MGM मेडिकल कालेज के हास्टल परिसर में मिली लाश, जबलपुर के रहने वाले थे

 

जबलपुर/इंदौर। इंदौर के MGM मेडिकल कॉलेज के बॉयज हॉस्टल में देर रात एक पीजी डॉक्टर अमन पटेल की मौत हो गई। डॉक्टर का शव हॉस्टल की पांचवीं मंजिल से गिरने के बाद परिसर में मिला। पुलिस आत्महत्या और हादसे दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। डाक्टर अमन पटेल जबलपुर के रहने वाले थे, इस बात की खबर मिलते ही परिजन व रिश्तेदार इंदौर के लिए रवाना हो गए। 

                                 बताया गया है कि जबलपुर निवासी अमन पटेल उम्र 30 वर्ष MGM मेडिकल कालेज के मेडिसिन विभाग में फाइनल ईयर पीजी स्टूडेंट थे, कुछ ही महीनों में अमन का कोर्स पूरा होने वाला था। बीती देर रात दो बजे के लगभग MGM बॉयज हॉस्टल की पांचवी मंजिल से गिरने से अमन की मौत हो गई। कुछ देर बाद हास्टल परिसर के ब्लॉक नंबर 5 के पास डॉक्टर की खून से लथपथ हालत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। देखते ही देखते साथी डाक्टर सहित अन्य लोग एकत्र हो गए। घटना की खबर मिलते ही संयोगिता गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिन्होने पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मर्ग कायम कर लिया है। वहीं घटना की खबर मिलते ही जबलपुर में उनके परिजन व रिश्तेदार इंदौर के लिए रवाना हो गए थे। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या और हादसे दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जबलपुर से की थी MBBS की पढ़ाई-

पुलिस को पूछताछ में एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने बताया कि डॉ. अमन पटेल शांत, होनहार और समर्पित छात्र थे। उन्होने एमबीबीएस की पढ़ाई जबलपुर से की थी, वे जबलपुर के ही रहने वाले थे। उनके निधन से कॉलेज और चिकित्सा क्षेत्र में शोक का माहौल है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak