khabar abhi tak

लापता पत्नी को थाना से लेकर घर आ रहे युवक पर चाकुओं से गोदा, ससुराल वालों ने किया हमला,

जबलपुर। जबलपुर के रांझी में इंजीनियर कालेज के सामने आटो रोककर ससुराल वालों ने मोहित चौधरी पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में मोहित के शरीर पर गंभीर चोटें आई, राह चलते लोगों ने देखा तो बचाने पहुंच गए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकले। हमला उस वक्त किया गया है जब वह अपनी लापता पत्नी राजनंदनी को थाना से लेकर घर आ रहा था। पुलिस ने घायल मोहित से पूछताछ के बाद प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। 

                                   पुलिस के अनुसार मोहित चैधरी उम्र 23 वर्ष निवासी दमोह नाका कोठारी मेडिकल स्टोर्स के पास कोतवाली ने राजनंदनी वंशकार नामक युवती से प्रेम विवाह किया था। पिछले दिनों वह लापता हो गई थी, जिसकी थाना रांझी में गुमशुदा की शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी के राजनंदनी  पिता राकेश वंशकार उम्र 18 साल की दस्तयाबी होने पर मोहित अपने परिजनों के साथ थाना रांझी आया, जहां पर लिखा पढ़ी होने के बाद मोहित अपनी पत्नी को आटो में बिठाकर घर के लिए रवाना हुआ। आटो में मोहित की मां मीना चौधरी,  बहन पूजा,चाची सविता चौधरी भी बैठी थी। जेसे ही आटो इंजीनियरिंग कालेज के पास पहुंचा। तभी पत्नी राजनंदनी के पिता राकेश वंशकार, राजनंदनी के भाई हरीश वंशकार, राजनंदनी के चाचा सचिन वंशकार एवं राजनंदनी के मौसी के लड़के राहुल वंशकार ने आटो रोककर सभी को नीचे उतारकर मोहित के साथ मारपीट शुरु कर दी। मोहित ने विरोध किया तो उसपर चाकू से हमला कर दिया, हमले में मोहित के शरीर पर गंभीर चोटें आई। मोहित पर हमला होते देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास से गुजर रहे लोग रुक गए, देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई,जिन्हे हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। घायल मोहित खून से लथपथ हालत में थाना पहुंचा, जिसे देख थाना में हड़कम्प मच गया। पुलिस ने घायल मोहित को रांझी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए ्रप्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। वहीं पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak