khabar abhi tak

कटीले तार में फैले करंट से 8 गौवंश की मौत, आईटीआई के पास घटना

दमोह। दमोह के पटेरा क्षेत्र में आज दोपहर आईटीआई के पास एक खेत में कटीले तार में फैले करंट की चपेट में आने से 8 गौवंश की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और वहां घूम रहे अन्य मवेशियों को सुरक्षित स्थान पर हटाया। इसके बाद तत्काल बिजली विभाग और पुलिस को घटना से अवगत कराया गया। पुलिस ने मृत मवेशियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही उनकी मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा।  

                               बताया गया है कि आईटीआई के पास स्थित खेत के चारों ओर कटीले तार लगे हुए थे। दोपहर में मवेशी घूमते हुए इन तारों के पास पहुंच गए और करंट की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने घटनास्थल से गुजरते समय मृत मवेशियों को देखा। उन्होंने कुछ अन्य मवेशियों को खेत से दूर हटाया और तीन मवेशियों को बचाने में सफल रहे। एक खंभे से टूटा हुआ तार करंट फैलने का कारण हो सकता है, हालांकि बिजली कंपनी के अधिकारी तार में करंट होने की बात से इनकार कर रहे हैं। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि जहां मवेशियों की मौत हुई है वह स्थान हमारी लाइन से बहुत दूर है। तार टूटना ग्रामीणों के द्वारा बताया गया था, जो तार टूटा है वह न्यूटल का तार है, उसमें करंट नहीं रहता। वह केवल सपोर्टिंग के लिए लगा हुआ था। मौके पर जांच में है सामने आया है कि जिस खेत के कटीले तार में करंट फैला था उसमें झटका मशीन का तार लगा था। प्रथम दृष्टया झटका मशीन के करंट लगने से ही मवेशियों की मौत की संभावना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak