घटना के बाद क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब कुत्ता युवक का कटा हुआ हाथ लेकर कॉलोनी और आसपास के इलाकों में घूमता नजर आया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद हाथ की तलाश शुरू की गई। स्थानीय लोागों का कहना था कि हादसे के बाद युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया था, लेकिन इसी दौरान कुत्ता कटा हुआ हाथ मुंह में दबाकर मौके से भाग गया। रेलवे क्रॉसिंग के दोनों तरफ अलग-अलग थाना क्षेत्र होने के कारण पुलिस के बीच समन्वय में भी परेशानी आई और हाथ की तलाश में करीब 6 घंटे लग गए। बाद में पुलिस ने मशक्कत के बाद कटे हुए हाथ को बरामद किया। बताया गया है कि काफी देर तक हाथ खुले में और कुत्ते के कब्जे में रहने के कारण डॉक्टरों के लिए उसे दोबारा शरीर से जोडऩा संभव नहीं रह गया। फिलहाल युवक सुधीर जानके उम्र 32 वर्ष का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ट्रेन की चपेट में कैसे आया।
Tags
chhindwada