khabar abhi tak

22 साल में शादी 27 में मौत, ' ऋतु ' को मिली प्रताड़ना, चुनी मौत !


जबलपुर।
केंट के मोदीवाड़ा में प्रेम विवाह करने के बाद एक नवविवाहित ने प्रताड़ित होकर आत्महत्या कर ली। .मृतिका के परिजनों ने पुलिस को बताया कि शादी के चार साल बाद ऋतु का मायके आना-जाना शुरू हुआ था। दामाद के प्रताड़ित किए जाने से उनकी बिटिया परेशान थी। पुलिस ने तमाम साक्ष्य और बयान के आधार पर आरोपी दामाद पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

केंट पुलिस ने बताया कि प्रेम विवाह करने के पांच साल बाद प्रताड़ना का मामला सामने आया है। प्रेम विवाह के बाद नवविवाहिता को पति ने इस तरह परेशान किया कि वह आत्महत्या करने मजबूर हो गई। जांच के बाद केन्ट पुलिस ने आरोपी पति के ​खिलाफ बुधवार को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का प्रकरण दर्ज किया।

यह मामला संजय गांधी नगर मोदीबाड़ा निवासी राहुल बावरिया उर्फ अतुल की पत्नी सिया बावरिया उर्फ ऋतु (27) का है। ऋतु ने 17 मई को फंदा लगाया और उसमें लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने शव का पीएम कराने के बाद जांच शुरू की। पुलिस जांच में सिया के पिता शंकरलाल बेन व परिजनों के बयान लिए तो यह सामने आया कि सिया ने पांच साल पूर्व राहुल से प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद से ही राहुल उससे विवाद,मारपीट करने लगा था। कई बार मायके वालों ने समझौता कराया था, लेकिन राहुल की प्रताड़ना कम नहीं हुई। घटना दिनांक को भी अतुल ने सिया उर्फ ऋतु से मारपीट की थी। रोज-रोज की प्रताड़ना, मारपीट से परेशान होकर सिया ने फंदे पर लटककर जान दे दी थी। जांच और बयानों के आधार पर पुलिस ने राहुल पर एफआईआर दर्ज की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak