खबर है कि चेकपोस्ट पर वाहनों की जांच के दौरान रात करीब 12 बजे कर्मचारियों और एक ट्रक चालक के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि कर्मचारियों ने चालक के साथ मारपीट की। इसकी खबर मिलते ही हाईवे पर मौजूद अन्य चालक मौके पर जमा हो गए। माहौल बिगड़ता देख आरटीओ अधिकारी और कर्मचारी मौके से हट गए। इस दौरान आक्रोशित चालकों ने चेकपोस्ट पर खड़े आरटीओ वाहन को पलटकर क्षतिग्रस्त कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने पास बनी एक झोपड़ी में भी आग लगा दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हंगामे के चलते नेशनल हाईवे-44 पर करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही फ्लैग मार्च कर रही कुरई पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने चालकों को समझाइश देकर मामला शांत कराया और यातायात बहाल किया। हालांकि, जिस चालक के साथ मारपीट हुई थी, वह शिकायत दर्ज करने के बजाय ट्रक लेकर महाराष्ट्र चला गया। घटना के बाद आरटीओ देवेश बाथम और तहसीलदार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरटीओ अधिकारी ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। पुलिस का कहना है कि पीडि़त ड्राइवर की तलाश की जा रही है। उसके बयान के आधार पर वास्तविक घटनाक्रम का पता लगाकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी
Tags
seoni