khabar abhi tak

जबलपुर : रेल मंडल के वाणिज्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 55 कर्मचारी हुए सम्मानित

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेल मंडल में आज प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री अरविंद कुमार रजक के निर्देशन में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा द्वारा वाणिज्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर टिकट चेकिंग, माल राजस्व, बुकिंग कार्य सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेष उपलब्धि अर्जित करने वाले कुल 55 वाणिज्य कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित कर्मचारियों में वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ, बुकिंग कर्मचारी एवं मालभाड़ा कर्मचारी शामिल रहे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डॉ. मधुर वर्मा ने सभी कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि टीम भावना के साथ कार्य करते हुए इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखें, जिससे रेलवे की सेवाओं एवं राजस्व में निरंतर वृद्धि हो सके।

कार्यक्रम में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक-2 श्री शशांक गुप्ता, मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री नितेश कुमार सोने, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री गुन्नार सिंह एवं श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने सम्मानित कर्मचारियों को उनकी विशेष उपलब्धियों पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak