khabar abhi tak

एमपी : रेल कालोनी में बारात में घोड़ी पर चढऩे की बात पर चाकूबाजी, 2 की मौत, 1 युवक घायल

रतलाम. मध्य प्रदेश के रतलाम में बीती (3 मई) रात एक बारात में घोड़ी पर चढऩे की बात को लेकर हुए विवाद में दो युवकों की जान चली गई. मामूली सी बात पर हुआ विवाद दोहरे हत्याकांड पर जाकर खत्म हुआ. ओल्ड रेलवे कॉलोनी की यह घटना है जहां बारात में हुए विवाद के दौरान जमकर चाकूबाजी हुई. जिसमें 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. अस्पताल में उपचार के दौरान घायल आनंद और शाहाबाद की मौत हो गई. 

जीआरपी थाना रतलाम पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज किया है. हत्या करने वाले दोनों आरोपी भी घायल हुए हैं, इनका उपचार रतलाम मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

दरअसल, लक्ष्मणपुरा के समीप रविवार रात बारात निकाली जा रही थी. इसी दौरान दूल्हे के घोड़ी से उतरने के बाद घोड़ी पर चढऩे को लेकर कुछ युवकों में विवाद हो गया. विवाद बढ़ते-बढ़ते ओल्ड रेलवे कॉलोनी तक पहुंच गया जहां आरोपियों ने चाकू घोपकर, आनंद और शाहबाद की हत्या कर दी.

हमले में घायल युवक पीयूष ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई आनंद और दोस्त शाहबाज के साथ ओल्ड रेलवे कॉलोनी क्वार्टर के सामने खड़ा था?. इसी दौरान वहां रोजऱ बिन्नी आया और उसने बताया कि उसका मुन्ना और रोहित खंडकर से विवाद हुआ है. इसके बाद मुन्ना और रोहित खंडकर भी मौके पर पहुंचे गए और विवाद करने लगे और मुझ पर चाकू से हमला कर दिया. बीच बचाव करने पहुंचे आनंद और शाहबाज को भी आरोपियों ने चाकू मारकर घायल कर दिया. आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

बहरहाल घटना के बाद रेलवे पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है. चाकू से हमला कर हत्या करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है आरोपियों को भी विवाद के दौरान गंभीर चोटें आई हैं जिसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है.

हेमंत चौहान, एडिशनल एसपी रेलवे ने बताया कि कल रात 11.30 बजे के लगभग ओल्ड रेलवे कॉलोनी क्वार्टर में बारात के दौरान दो परिचित युवकों में आपसी विवाद हो गया, जिसमें दोनों आरोपी रोहित खंडकर और मुन्ना खंडकर लक्ष्मणपुरा क्षेत्र के रहने वाले हैं. इन्होंने चाकूबाजी की घटना की जिसमें आनंद और शाहबाद की मृत्यु हो गई और पीयूष अभी घायल है. आरोपी भी इस घटना में घायल हैं. जीआरपी थाने में जीरो पर प्रकरण कायम करके विवेचना शुरू कर दी गई है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak