khabar abhi tak

जेठ ने की बहू की कुल्हाड़ी मारकर हत्या, गंदी हरकतों का किया था विरोध, 12 दिन पहले युवती की हुई थी शादी

जबलपुर। जबलपुर के बरगी क्षेत्र से लगे ग्राम खजरी घंसौर में सनसनीखेज घटनाक्रम सामने आया है। यहां पर अब्बू मरकाम नामक युवक ने अपनी बहू सरिता की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। सरिता की अब्बू के छोटे भाई बबलू से 12 दिन पहले शादी हुई थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अब्बू मरकाम को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है। 

                             पुलिस के अनुसार ग्राम खजरी घंसौर सिवनी में बबलू मरकाम की 10 मई को सरिता नामक युवती के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद  सरिता खुशी से अपनी ससुराल में पति के साथ रह रही थी। वही सरिता का जेठ अब्बू मरकाम अपनी ही बहू पर गलत निगाह रखने लगा। यहां तक कि अब्बू उस वक्त का इंतजार कर रहा था, जब घर में कोई न हो। बीती सुबह सभी लोग काम पर निकल गए, इस दौरान जेठ अब्बू मरकाम ने देखा कि घर में कोई है, इस बात का फायदा उठाते हुए उसने बहू सरिता के साथ अश£ील हरकतें शुरु कर दी। यहां तक कि रेप करने की कोशिश की, बहू ने जब विरोध किया तो उसके साथ जमकर मारपीट की फिर कुल्हाड़ी उठाकर सरिता पर ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे सरिता की मौके पर ही मौत हो गई। सरिता की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे देखा कि सरिता खून से लथपथ मृत हालत में पड़ी है, लोगों की भीड़ देखकर जेठ अब्बू मरकार मौके से भाग निकला। खबर मिलते ही पति बबलू सहित अन्य परिजन भी आ गए, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस को पूछताछ में पति बबलू ने बताया कि शादी के बाद से ही अब्बू उसकी पत्नी पर गलत निगाह रखे था। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी अब्बू मरकाम को सरगर्मी से तलाश करते हुए बंदी बना लिया है। घटना के बाद से गांव में मातम छाया रहा। जिसने भी घटना के बारे में सुना तो आक्रोशित हो गया। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak