बताया गया है कि शहपुरा के ग्राम हरदुआ निवासी राजासिंह लोधी उम्र 26 साल ने सोनू सिंह लोधी निवासी पौड़ी राजघाट कटंगी से 23 लाख रुपए का गेंहू खरीदा था। जिसके करीब 12 लाख रुपए देना बाकी थी। जिसके चलते सोनू ने राजा को फोन करके ग्राम उडऩा पाटन बुलाया। यहां पर दोनों के बीच बातचीत होती रही। फिर सोनू यह कहते हुए राजा को अपने साथ पौड़ी राजघाट स्थित घर ले गया कि यहां पर आराम से बात करते हुए। बातचीत के दौरान राजा ने शाम को दो लाख रुपए देने की बात कही, जिसपर सोनू भड़क गया और अपने साथी के साथ मिलकर मारपीट कर दी। यहां तक कि घसीटते हुए घर के बाहर लेकर आया और पिस्टल निकालकर गोली मार दी। पेट में गोली लगने के बाद राजा वहीं गिर गया। वहीं गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्हे देख सोनू औरउसके साथी ने घायल राजा को उठाकर कार में बिठाया और कटंगी थाना के सामने लाकर फेंककर भाग निकले। राजा लोधी को खून से लथपथ हालत में देख आसपास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। वहीं थाना से बाहर आई पुलिस ने राजा को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर किया। घायल राजा से पूछताछ के बाद पुलिस ने सोनू लोधी व उसके साथी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर। जबलपुर के कटंगी स्थित राजघाट पौड़ी में 12 लाख रुपए के लेनदेन पर सोनू लोधी व एक अन्य ने राजासिंह लोधी को गोली मार दी। इसके बाद कार में लिटाकर लाया और कटंगी थाना के सामने फेंककर भाग निकला। युवक क ो खून से लथपथ हालत में देख पुलिस ने तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां पर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज रेफर किया गया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur