बताया गया है कि बड़ा पत्थर निवासी पुष्पा शर्मा उम्र 75 वर्ष की देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को घसीटते हुए घर के बाहर लाए और कुएं में फेंक दिया। रात 9 बजे के लगभग पड़ोस में रहने वाले भाई सुनील शर्मा ने देखा कि बहन पुष्पा बाहर नहीं आई तो मित्र महेश तिवारी, छोटे महराज, प्रमोद अग्रवाल, राकेश कटरे छुट्टू नामदेव के साथ बहन के घर आया। घर के बाहर बाउण्ड्री का गेट अंदर से बंद था बाउण्ड्री के उपर से सभी लोग अंदर अंागन में आये कमरे के गेट का एक पल्ला खुला हुआ था अंदर जाकर देखा अंदर वाले कमरे में फर्श व दीवाल पर खून के निशान व खून के घसीटने के निशान बने थे। मुख्य गेट पर कपड़े गाउन चादर एक जोड़ी चप्पल दरवाजे के पास पड़ी थी। सुनील सहित अन्य लोग खून के घसीटने के निशान को देखते हुये आंगन मे कुऐ तरफ गये देखा उसकी बहन पुष्पा शर्मा का शव कुऐ के अंदर पानी में उतरा रहा था। पुष्पा शर्मा की कुएं में लाश मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, देखते ही देखते कई लोग एकत्र हो गए, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल पहुंचा दिया। पुलिस ने मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
कमरे से बाहर तक खून व घसीटने के निशान मिले-
पुलिस को जांच के दौरान कमरे के अंदर से लेकर बाहर तक खून व घसीटने के निशान मिले है, जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारों ने कमरे के अंदर हत्या करने के बाद लाश को घसीटते हुए बाहर लाया और फिर कुएं में फेंका है।
घर के अंदर का सारा सामान बिखरा-
पुलिस का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपी घर के अंदर लूट व चोरी के इरादे से घुसे है, इस दौरान वृद्धा की नींद खुल गई, जिन्होने रोकने की कोशिश है तो उनकी हत्या कर दी गई। वहीं लाश नग्र हालत में मिलने से और भी संदेह हो रहे है।