khabar abhi tak

रेल कालोनियों में चोरों का आतंक, WCREU ने एडी. एसपी कटनी को सौंपा ज्ञापन, अपराधियों पर अंकुश लगाने की मांग

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर रेलमंडल के कटनी में सभी रेल कालोनियों में पिछले कुछ माह से रेल आवासों में चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं. जिससे हजारों कर्मचारी व उनका परिवार काफी भयभीत व दुखी है. जिसे देखते हुए आज 7 अप्रैल मंगलवार को वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) का प्रतिनिधि मंडल एडीशनल एसपी से मुलाकात की और उन्हें घटनाओं से अवगत कराते हुए अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन के पांचों शाखाओं द्वारा आज एनकेज/ कटनी/कटनी साउथ/मुड़वारा परिक्षेत्र के रेल आवासों में विगत समय से हो रही चोरियों की समस्याओं एवं चोरी की हुई सामानों की उगाही एवं चोरियों पर अंकुश लगाने जैसी समस्याओं की निराकरण के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी को ज्ञापन सौंपने का कार्य किया गया है।

 पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ संतोष डेहरिया से मुलाकात कर नकज/एसकेपी/साउथ/मुड़वारा एवं कटनी परिक्षेत्र में स्थित रेल आवास परिक्षेत्र  में पेट्रोलिंग कराने, सभी एफआईआर पर उचित कार्यवाही कर सामानों की उगाही कराने की मांग रखी। एडिशनल पुलिस अधीक्षक डॉ. डेहरिया द्वारा त्वरित कार्यवाही कराते हुए एफआईआर की निराकरण साथ ही रेल आवास परिक्षेत्र में पेट्रोलिंग कराने का आश्वासन दिया गया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय कटनी में उपस्थित डबलूसीआरईयू कटनी2 शाखा से कॉमरेड पंकज कुमार वर्मा,  कटनी 3  शाखा से कॉमरेड बलवंत बजेठा, नकज शाखा से कॉमरेड नरेंद्र पटेल, कटनी 1 शाखा से कॉमरेड मनीष झरिया, डीज़ल शाखा से कॉमरेड संतोष, कॉमरेड अनिल बागड़ी, कॉमरेड रमाशंकर के साथ अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak