सतना। सतना के ग्राम बकोट में आज दोपहर 3 बजे के लगभग चीख पुकार व अफरातफरी मच गई, जब खलिहान साफ करते वक्त खेत में आग लग गई। जिसकी चपेट में आकर किसान मुरलिया यादव जिंदा जल गए। यहां पर खेत में लगी किसान की अरहर की तैयार फसल भी जलकर खाक हो गई।
खबर है कि मुरलिया यादव अपने अरहर के खेत में खलिहान की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान खेत में अचानक आग लग गई। जिसने कुछ ही पल में विकराल रुप धारण कर लिया। खेत में आग देख किसान मुरलिया यादव ने बुझाने की कोशिश की लेकिन आग बढ़ती ही चली गई। जिसकी चपेट में आकर मुरलिया बुरी तरह झुलस गए। आसपास खेत में काम कर रहे लोगों ने देखा तो दौड़कर आए और पानी लाकर किसी तरह आग को बुझाने की कोशिश करते रहे। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। मौके पर देखा तो किसान मुरलिया यादव जले हुए मृत पड़े थे। मुरलिया यादव की मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई, जिसने भी सुना स्तब्ध रह गया। वहीं मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल रहा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। हादसे में हादसे से किसान के परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ हैए क्योंकि उनकी पूरी फसल जलकर राख हो गई।
Tags
satna