khabar abhi tak

शासकीय आवास में बेहोश मिली स्टाफ नर्स, जबलपुर में इलाज के दौरान मौत

 

जबलपुर। जबलपुर के पाटन से लगे ग्राम सर्रा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ एक स्टाफ नर्स अपने शासकीय आवास में बेहोशी की हालत में मिलीं। उन्हें गंभीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

                                  खबर मिलते ही स्टाफ नर्स कलावती रैकवार आज दोपहर दो बजे के लगभग अपने शासकीय आवास की रसोई में खाना बनाते वक्त अचानक बेहोश हो गई। कलावती को बेहोशी की हालत में साथी नर्स घबरा गई और अस्पताल स्टाफ की मदद से उन्हें 108 एम्बुलेंस से तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। तेंदूखेड़ा में डॉक्टरों ने उनकी जांच की और सीपीआर भी दियाए लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।खबर है कि जबलपुर मेडिकल कॉलेज में हुई ईसीजी और अन्य जांचों में दिल का दौरा पडऩे की आशंका सामने आई है। हालांकिए मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि कलावती रैकवार सागर के रहली की रहने वाली थीं और सर्रा स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 15 सालों से अपनी सेवाएं दे रही थीं। उन्होंने तेंदूखेड़ा, तेजगढ़, सर्रा और तारादेही सहित विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में काम किया था।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak