khabar abhi tak

स्कूटी चोरी कर भाग रहे चोर को स्ट्रीट डॉग्स ने घेरा, कालोनीवासियों ने पकड़ा, पुलिस ने नशेड़ी समझकर थाना से छोड़ा

 

जबलपुर। सिविल लाइन स्थित समदडिय़ा कालोनी में देर रात हड़कम्प मच गया, जब स्कूटी चोरी कर भाग रहे बदमाश को स्ट्रीट डॉग्स ने घेर लिया। वहीं कालोनीवासियों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पकड़कर थाना ले गई और कु छ देर बाद नशेड़ी बताते हुए छोड़ दिया। 

                                       चर्चाओं के यह बात सामने आई है कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हेड पोस्ट ऑफिस के पास स्थित समदडिय़ा कॉलोनी में एक संदिग्ध व्यक्ति घुसा। सीसीटीवी फुटेज में वह काफी देर तक कॉलोनी में इधर-.उधर घूमता नजर आया। इसी दौरान उसकी नजर वहां खड़ी एक स्कू टी पर पड़ी। चोर ने स्कूटी चुराने की कोशिश शुरू कर दी। उसने काफी देर तक स्कूटी के साथ छेड़छाड़ की और लगभग उसे लेकर भागने में सफल भी हो गया था। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि वह स्कूटी को लेकर आगे बढ़ रहा था। इस दौरान कॉलोनी में रहने वाले स्ट्रीट डॉग्सृने चोर को देख लिया। सभी कुत्तों ने मिलकर उसे चारों तरफ से घेर लिया और जोर-जोर से भौंकने लगे। चोर ने खुद को बचाने के लिए डॉग्स को डराने की कोशिश की। उसने उन पर लकड़ी और पत्थरों से हमला भी किया लेकिन डॉग्स पीछे नहीं हटे और लगातार भौंकते रहे। उनकी आवाज सुनकर रात करीब 3.15 बजे कॉलोनी के लोगों की नींद खुल गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में कॉलोनीवासी घरों से बाहर निकल आए। उन्होंने चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने उसकी पिटाई भी की और तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस व डायल 112 को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और चोर को पकड़कर थाना ले गई। यहां तक सब कुछ सामान्य कार्रवाई जैसा थाए लेकिन इसके बाद जो हुआ उसने सभी को चौंका दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने चोर के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही उसे गिरफ्तार किया गया। उल्टा पुलिसकर्मियों ने लोगों से एक कागज पर हस्ताक्षर करवाए और उन्हें घर जाने को कह दिया। जब लोगों ने एफआईआर की कॉपी मांगी तो ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कहा कि आरोपी स्मैकी और नशेड़ी है। ऐसे व्यक्ति को जेल भेजने से कोई फायदा नहीं होगा। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।

सीसीटीवी फुटेज में घटना हुई कैद-

कॉलोनीसियों ने पूरे घटनाक्रम सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपा। वीडियो में साफ दिख रहा है कि आरोपी स्कूटी चुराने की कोशिश कर रहा है और बाद में डॉग्स उसे रोकते नजर आते हैं। इसके बावजूद पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से लोगों में नाराजगी है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि अगर ऐसे मामलों में भी कार्रवाई नहीं होगीए तो अपराधियों के हौसले और बढ़ेंगे।

वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में पुलिस-

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की किरकिरी शुरू हो गई। मामला बढ़ता देख वरिष्ठ अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और जांच के आदेश दिए। एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि मामले में आवेदन और सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुआ है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है और उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak