पुलिस के अनुसार तरुणा पति शेषराव दामें उम्र 40 वर्ष को मोटर साइकल में बिठाकर प्रफुल्ल पिता रविशंकर ठाकरे उम्र 22 वर्ष बंडोल बायपास से आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान पीछे से आए हाइवा ने मोटर साइकल को टक्कर मार दी। हाइवा की टक्कर लगते ही तरुणा व प्रफुल्ल मोटर साइकल सहित सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए हाइवा निकल गया। दुर्घटना होते देख राह चलते लोग रुक गए। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला व युवक खून से लथपथ सड़क किनारे पड़े है। कुछ दूरी पर क्षतिग्रस्त मोटर साइकल भी पड़ी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर फरार हाइवा चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं घटना को लेकर क्षेत्र में कुछ समय के लिए तनाव का माहौल बन गया था।