khabar abhi tak

ब्राह्मण एकता मंच: विनीत उपाध्याय को लक्ष्मी बाई वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी


जबलपुर। ब्राह्मण एकता मंच के संयोजक योगेन्द्र दुबे और प्रदेश महामंत्री अटल उपाध्याय की अनुशंसा पर संगठन विस्तार किया गया है। जिला अध्यक्ष विवेक शुक्ला ने डॉ. एडवोकेट विनीत उपाध्याय को लक्ष्मी बाई वार्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही नरेंद्र उपाध्याय को कार्यकारी अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है।संगठन की नई कार्यकारिणी में आशीष सोनू उपाध्याय को उपाध्यक्ष, सचिन उपाध्याय को कोषाध्यक्ष और अभय उपाध्याय को सचिव बनाया गया है। महिला विंग में खुशबू उपाध्याय और ज्योति शुक्ला को संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। प्रचार प्रसार के कार्यों के लिए अनिल पांडेय को प्रचार सचिव, मृदुल उपाध्याय को उपसचिव, सुरेश तिवारी को प्रचार सचिव और नमन उपाध्याय को सह प्रचार सचिव नियुक्त किया गया है। डॉ. नारायण पांडेय को सलाहकार तथा कमल उपाध्याय को विशेष सलाहकार मनोनीत किया गया है। इसके अतिरिक्त चिंटू तिवारी को सह कोषाध्यक्ष का दायित्व दिया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की मजबूती और सामाजिक एकता के लिए कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak