khabar abhi tak

रांझी नगर निगम के पंप हाऊस की बिजली से चार्ज हो रहा था ई-रिक्शा, अधिकारी की जांच से खुलासा

 
जबलपुर।
रांझी बड़ा पत्थर मरघटाई के समीप स्थित नगर निगम के पंप हाऊस में अवैध रूप से ई-रिक्शा जार्च किए जाने की शिकायत मिलने पर जांच के लिए पहुंचे अधिकारी वहां का नजारा देख भौंचके रह गए। पंप हाऊस की बिजली से निजी ई-रिक्शा जार्च किया जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि ई-रिक्शा पंप आपरेटर का ही था। जिसके बाद नगर निगम के अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की सूचना जल विभाग, बिजली कंपनी व पुलिस को दी।

नगर निगम जोन क्रमांक 10 के संभागीय अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि उन्हें लगातार शिकायत मिल रही थी कि मरघटाई पॉवर हाऊस के समाने स्थित पंप हाऊस से बिजली चोरी कर निजी रिक्शा चार्ज किए जा रही हैं। जिसको संज्ञान में लेते हुए पंप हाऊस का औचक निरीक्षण किया। जिसमें शिकायत को सही पाया गया।

निरीक्षण के दौरान एक ई-रिक्शा को पंप हाऊस की बिजली से चार्ज किया जा रहा था। मौके पर मौजूद पंप आपरेटर सिद्धार्थ चौधरी से पूछताछ की करने पर पता चला कि उक्त ई-रिक्शा उसी का है। इसके बाद पूरे प्रकरण को आगे की विभागीय कार्यवाही के लिए जल विभाग को सुपुर्द कर दिया गया।

वहीं बिजली चोरी प्रकरण बनाने के लिए विद्युत कंपनी व पुलिस को सूचना दी गई है। सूत्रों की मानें तो पंप ऑपरेटर सिद्धार्थ चौथरी रांझी स्थित जलशोधन केंद्र में पदस्थ कर्मी का बेटा है। ऐसे आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि उक्त ऑपरेटर लंबे समय से पंप हाऊस से बिजली चोरी कर रहा था।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak