khabar abhi tak

WCREU ने सीनियर डीईई टीआरएस के भोपाल तबादला होने पर स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं

जबलपुर/कटनी. वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डबलूसीआरईयू) डीज़ल शाखा नकज द्वारा सीनियर डीईई टीआरएस/डीज़ल श्री सुशांत कुमार का भोपाल टीआरडी  स्थानांतरण होने के उपलक्ष्य पर स्मृति उपहार भेंट कर शुभकामनाएं प्रदान की गई। 

डबलूसीआरईयू ने श्री सुशांत कुमार की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में डबलूसीआरईयू डीज़ल शाखा द्वारा कर्मचारी समस्याओं एवं उनकी मांग अधिकार के साथ डीज़ल शेड की उन्नति साधन संसाधन के लिए गहन चिंतन के साथ निराकरण करने का प्रयास किया। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन डीज़ल शाखा की शेष समस्याओं का निराकरण के लिए विजऩ मैप तैयार किया है। उसके लिए यूनियन की डीज़ल शाखा ने उनका आभार प्रकट करते हुए दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है.

इस विदाई समारोह कार्यक्रम में डबलूसीआरईयू डीज़ल शाखा नकज कॉमरेड रणधीर, नीतेश, राकेश सर, शैलेंद्र, धर्मेंद्र एवं  कॉमरेड संतोष ने उपस्थित होकर पुष्प गुच्छ, स्मृति उपहार भेंट कर शुभकामनाएं प्रदान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak