जबलपुर। जबलपुर, दमोह और सागर के कुछ स्थानों पर आने वाले 3 घंटे के भीतर 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं या आंधी आने की आशंका है। ऐसा संदेश शहर के कई मोबाइलों पर मंगलवार रात आया है। यह मैसेज कहां से आया है? इसे किसने भेजा है? इसकी कोई भी जानकारी नहीं है। उधर, यह भी जानकारी मिल रही है कि अलार्म के साथ भेजा गया यह संदेश मौसम विज्ञान भेज रहा है।
मैसेज की इबारत
एक्सट्रीमली सर्वे अलर्ट
अगले 3 घंटे में दमोह, जबलपुर, सागर मैं कुछ स्थानों पर 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बिजली की गति के साथ तेज आंधी आने की संभावना है।
मंगलवार की रात 7:30 बजे यह मैसेज फेक भी हो सकता है। ' खबर अभी तक ' इस मैसेज किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता है। इस मैसेज के बारे में विनय दुबे, अनिल गुप्ता ने बताया कि उनके भी मोबाइल पर ऐसा मैसेज आया है। इस मैसेज में यह नहीं दिखाई दे रहा है कि यह कहां से भेजा गया है? स्क्रीन पर ओके करने के बाद ही यह मैसेज हट रहा है।

