इस संबंध में रांझी टीआई उमेश गोल्हानी ने बताया कि 28 मई को पुराना शोभापुर निवासी भाजपा नेता बंटी रजक व संगीता रजक के घर के बाहर बमबाजी की घटना हुई थी। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही। इस बीच पुलिस को खबर मिली कि संजय नगर निवासी अमर खरे व सोनू उर्फ विजय पटेल घटना में शामिल रहे। जिन्हे मुख्य आरोपी पवन रजक, प्रवीण रजक ने बुलाया था। इसके बाद आरोपियों ने बमबाजी की घटनाको अंजाम दिया था। पुलिस ने अमर व सोनू उर्फ विजय पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले में फरार आरोपी पवन रजक, प्रवीण रजक व एक अन्य देवू अन्ना की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
जबलपुर। रांझी थानान्तर्गत पुराना शोभापुर में भाजपा नेता बंटी रजक के घर पर बमबाजी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं तीन आरोपियों को पकडऩे के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। गौरतलब है कि भाजपा नेता बंटी रजक की पत्नी संगीता की लाइसेंसी पिस्टल से गोली चलने से मौत हो गई थी। वे घर के बाहर हो रहे झगड़े के बाहर आई थी।
Tags
jabalpur