जबलपुर. क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) द्वारा स्थायी परमिट पर धड़ल्ले से सड़कों पर चलाई जा रही 15 साल पुरानी बसों की जांच शुरू कर दी है. इसी क्रम में आज 9 जून को 6 बसों को रोककर जांच की गई तो उनके पास वैध दस्तावेज नहीं मिले, जिस पर जब्त कर परिवहन कार्यालयम में सुरक्षित रखा गया है.
बताया जाता है कि परिवहन विभाग इन दिनों पूरे प्रदेश में 15 साल से अधिक यात्री बसों की जांच की जा रही है, ताकि यात्रियों की सेफ्टी पूरी तरह सुनिश्चित हो सके. साथ ही सरकार को राजस्व की क्षति को रोका जा सके. इसी क्रम में जबलपुर में जांच अभियान चलाया गया है. जिसमें 6 बसों की जांच की गई है.
ये बसें की गईं जब्त
बसों के विरुद्ध कार्रवाई की गई जिसमें MP20PA0373, MP20PA0967, MP20PA0242, MP20PA0461, MP20PA0580 और CG04E2948 पर जब्ती की कार्यवाही की गई. सभी बसों को परिवहन कार्यालय के सुरक्षित रखा गया है.
