khabar abhi tak

गोंडवाना एक्सप्रेस में रेल विजिलेंस की दबिश, 3 टीटीई के पास 46 हजार से ज्यादा कैश मिला, तीनों TTE सस्पेंड


जबलपुर।
पश्चिम मध्य रेल विजिलेंस की टीम ने आज सोमवार 8 जून सुबह मुख्य रेलवे स्टेशन में बड़ी कार्यवाही करते हुए तीन टीटीई की जांच की गई. जांच में तीनों टीटीई गोंडवाना एक्सप्रेस से उतरे थे और जब उनके पास रखे कैश का मिलान किया गया तो तीनों के पास से लगभग 46,300 रुपये अधिक पाए गए। घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक डा. मधुर वर्मा के निर्देश पर तीनों टीटीई को तत्काल प्रबाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 22182 गोंडवाना एक्सप्रेस के स्लीपर अथवा वातानुकूलित कोच में तीन टीटीई कर्मचारी क्रमश: मनोज कुशवाहा, कुंदन कुमार व अनिकेश कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। ये तीनों टीटीई गोंडवाना एक्सप्रेस लेकर जबलपुर आ रहे थे। बताया जाता है कि किसी यात्री द्वारा विजिलेंस टीम को मोबाइल फोन पर यह सूचना मिली की ट्रेन में सवार टीटीई द्वारा यात्रियों से अवैध वसूली की जा रही है और जुर्माना वसूलने के एवज में जुर्माने की रसीद भी नहीं दी जा रही है।

यहां सूचना मिलने के पश्चात जबलपुर स्टेशन पर घात लगाए हुए बैठे विजिलेंस टीम के सदस्यों ने जैसे ही सुबह 10 बजे गोंडवाना एक्सप्रेस प्लेटफार्म पर पहुुंची कि विजिलेंस टीम ने तीनों टीटीई को घेर लिया और जब उनके पास रखे हुए कैश का मिलान किया गया तो टीटीई द्वारा ट्रेन में सवार होने से पहले जो कैश का डिक्लियरेशन किया गया था उससे अधिक राशि प्राप्त हुई। जिस पर विजिलेंस ने केस बनाते हुए पूरा मामला जबलपुर रेल मण्डल के सीनियर डीसीएम डॉ.मुधर वर्मा को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया है। बताया जाता है कि पकड़े गए टीटीई कर्मचारियों के पास कुंदन कुमार से 32000/-रुपये, अनिकेश कुमार से 14000/-रुपये व मनोज कुशवाहा के पास से 300/-रुपये विजिलेंस ने बरामद किये हैं।

इनका कहना

- विजिलेंस ने तीन टीटीई को कैश के साथ पकड़ा है. जानकारी लगते ही तीनों टीटीई को सस्पेंड करके आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डा. मधुर वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रंबधक, जबलपुर रेल मंडल.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak