जबलपुर। विजयनगर में रविवार की रात गढ़ा में रहने वाले एक युवक का दो अज्ञात स्कूटर सवारों ने मोबाइल लूट लिया और भाग गए। युवक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विजयनगर पुलिस ने बताया कि गढ़ा निवासी अंकित नायक ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 5 जून को रात लगभग 10-10 बजे कचनारसिटी शिव मंदिर से दर्शन कर पैदल अकेला वापस आ रहा था। उसी समय उसके मोबाइल पर किसी का कॉल आया। वह मोबाइल से बात करते हुये चिल्ड्रंस बुक हाउस के सामने पहुंचा, उसी समय 2 लडके पीछे से स्क्ूटी में आये। पीछे बैठे लड़के ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था, जिसने उसका मोबाइल छीनकर अंहिसा चौक तरफ भाग गये। गौरतलब है कि शहर में इन दिनों लूट की घटनाएं थम नहीं रही है। कहीं न कहीं रोजाना लूट की वारदातें सामने आ रही है।
