khabar abhi tak

बहन से बात करने पर भड़के भाई, युवक पर किए चाकुओं से ताबड़तोड़ वार, हालत अत्यंत गंभीर

                 

    जबलपुर। सिहोरा थानान्तर्गत ग्राम दर्शनी में चंदन पटेल पर तीन युवकों ने रास्ते में रोककर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे चंदन पटेल के शरीर पर गंभीर चोटें आई। चंदन को सिहोरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर चंदन की हालत को देखते हुए मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया। मेडिकल अस्पताल में चंदन की हालत अत्यंत गंभीर बनी हुई है। 

                            पुलिस के अनुसार दर्शनी निवासी चंदन पटेल उम्र 26 वर्ष गांव की एक युवती शिवानी रजक से बात करता रहा। इस बात की खबर  जब युवती के भाईयों को लगी तो वह आक्रोशित हो गए, वे हर वक्त चंदन से बदला लेने की फिराक में रहते थे। बीती रात 9 बजे के लगभग चंदन गांव में होलिका दहन स्थल के पास खड़ा अपने दोस्तों से बातचीत कर रहा था। इस दौरान शिवम रजक, दुर्गेश रजक अपने एक साथी के साथ आए और गाली गलौज करते हुए कहा कि बहन से बात क्यों करता है। चंदन ने गाली देने से मना किया। जिसपर तीनों ने चंदन पटेल परचाकुओं से ताबड़तोड़ हमले किए, जिससे चंदन के शरीर पर गंभीर चोटें आई और वह सड़क पर गिर गया, चंदन पर हमला होते देख आसपास के लोग एकत्र हो गए, जिन्हे देख हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। चंदन पर हमले की खबर मिलते ही परिजन भी पहुंच गए, जिन्होने पुलिस को खबर देते हुए चंदन को अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चंदन की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल में चंदन की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। चंदन पटेल पर हमले की खबर मिलते ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए, जिन्होने पूछताछ के बाद तीनों हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है। पुलिस की टीमें आरोपियों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak