जबलपुर। गढ़ा की लाल बिल्डिग के पास एक युवक ने अपनी महिला दोस्त के साथ रविवार रात एक युवक पर फायर किया और धमकाते हुए मौके से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
गढ़ा पुलिस ने बताया कि मेडिकल से सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा था। मौके पर सूपताल में रहने वाले अंकित लखेरा ने बताया कि वह पार्सल डिलवेरी का काम करता है। लाल बिल्डिंग के पास रहने वाला करन विश्वकर्मा का सूपाताल निवासी अंबर से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा है। करन विश्वकर्मा को शंका है कि वह एवं हर्ष अहिरवार तथा आर्यन करन विश्वकर्मा की लोकेशन अंबर को देते हैं। रविवार रात लगभग 10-30 बजे वह अपने दोस्त हर्ष अहिरवार, आर्यन अहिरवार निरवासी रामनगर के साथ रामनगर काली मंदिर के सामने शाही फर्नीचर की दुकान के सामने सड़क में खड़े होकर बात कर रहे थे। उसी समय गढ़ा बाजार वाली रोड से करन विश्वकर्मा काले रंग की एक्सिस से अपनी दोस्त सोनाली बर्मन के साथ आया। सोनाली स्कूटी पकड़कर खड़ी हो गयी तथा वह कमर से पिस्टल निकालकर गाली गलोज करते हुये जान से मारने की नियत से पिस्टल से उसकी तरफ 2 बार फायर किया। हम लोग डर कर भागने लगे भागते समय दीवर से टकराने से सिर में चोट आयी। करन विश्वकर्मा चिल्ला कर जान से मारने की धमकी देते हुए सोनाली के साथ स्कूटी से देवताल चौराहा की ओर भाग गया।
