khabar abhi tak

8 वर्षीय बालक पर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, मौके पर मौत, सिवनी में हादसा


सिवनी. एमपी के सिवनी जिले के किंदरई थाना क्षेत्र के ग्राम सेलवाड़ा में सोमवार सुबह एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। यह घटना ईंट भराई के दौरान हुई, जब बालक ट्रॉली की चपेट में आ गया।

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 9 बजे ग्राम सेलवाड़ा में निर्माण कार्य के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में ईंटें भरी जा रही थीं। इसी दौरान किसी कारणवश ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक पलट गई। पास में मौजूद 8 वर्षीय बालक अरुण मारवी, पुत्र दुर्ग मरावी, ट्रॉली की चपेट में आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बालक को संभलने का मौका नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना होते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बच्चे को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना किंदरई थाना पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घंसौर भेजा, जहां पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। किंदरई थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है

हादसे के कारण का पता लगा रहे हैं

किंदरई थाना प्रभारी गजेंद्र राजपूत ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। टीम हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पीएम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak