जबलपुर। संजीवनीनगर के लगी चंदन कॉलोनी में रविवार देर रात एक युवक पर गोली चलाई गई। गोली से युवक बाल-बाल बच गया है। मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
संजीवनीनगर पुलिस ने बताया कि रविवार रात चंदन कॉलोनी में रहने वाले शुभम झारिया अपने तीन-चार दोस्तों के साथ खड़ा था। वे अपनी बातों में मशगूल थे। उसी समय एक लग्जरी कार आकर रूकी, जब तक शुभम और उसके साथी कुछ समझ पाते। कार में बैठे राजेश रजक ने कार में बैठे-बैठे पिस्तौल से फायर कर दिया। फायर होते ही भगदड़ मच गई। निशाना ठीक नहीं रहा। शुभम को गोली न लगकर उसके घर के दीवार में लगी। गोली चलाने के बाद आरोपी कार सहित भाग गए। इस मामले की पुलिस में शिकायत की गई। शुभम ने पुलिस को बताया कि गोली चलाने के दौरान ही जाती सूचक शब्द से गाली दी गई। पुलिस ने बताया कि मौके पर घटना की तहकीकात की जा रही है।
