khabar abhi tak

इंद्रा मार्केट में दो सांड़ों की जंग से मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे राहगीर, नगर निगम की लापरवाही पर रोष

जबलपुर. संस्कारधानी जबलपुर में आवारा पशुओं का आंतक लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसा ही एक मामला रविवार 7 जून की देर शाम वीआईपी रोड इंदिरा मार्केट में एसपी ्आफिस के सामने नजर आया, जब दो सांड़ों की लड़ाई हिंसक हो गई, जिससे यहां पर यातायात जाम हो गया. वहीं इस लड़ाई मे कई दोपहिया वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इंद्रा मार्केट और एसपी ऑफिस के बीच सड़क पर दो सांड आमने-सामने भिड़ गए। दोनों के बीच सींग से सींग भिड़ाकर काफी देर तक संघर्ष चलता रहा, जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया। सांडों की लड़ाई के दौरान एक स्कूटी चालक को भी टक्कर लग गई। हालांकि वह सांडों की सीधी चपेट में आने से बच गया, लेकिन उसकी स्कूटी सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला।

नगर निगम पर लगाए लापरवाही के आरोप

स्थानीय निवासियों ने बताया कि क्षेत्र में आवारा मवेशियों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन नगर निगम इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में आए दिन मवेशियों के कारण हादसे हो रहे हैं। मामला अदालत तक पहुंचने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है।

व्याापारियों ने पानी और लाठी से हटाने की कोशिश

लड़ाई के दौरान लोगों ने दोनों सांडों को अलग करने के लिए पानी डाला और लाठियों की मदद से उन्हें भगाने का प्रयास किया, लेकिन वे सफल नहीं हो सके। करीब आधे घंटे तक संघर्ष जारी रहा। बाद में दोनों सांड थककर अलग-अलग दिशाओं में चले गए, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। शहर के गोहलपुर, रसल चौक, इंद्रा मार्केट और गोकलपुर रोड जैसे क्षेत्रों में रात के समय आवारा मवेशियों की संख्या और बढ़ जाती है। इससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है और लोगों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak