khabar abhi tak

साइबर क्राइम : एक्साईज से सेवानिवृत पेंशनर को लगाई ढाई लाख की चपत


जबलपुर।
एक्साईज विभाग से सेवानिवृत एक पेंशनर को ऑनलाइन ठगों ने अपने जाल में फंसाकर ढाई लाख की चपत लगा दी। वृद्ध को क्रेडिट कार्ड बनाने की लालच दी थी और एक लिंक भेजकर खाते से रकम उड़ा ली गई। वृद्ध ने इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि रविवार को यादव कॉलोनी निवासी जवाहर लाल चौरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एक्साईज विभाग से रिटायर पेंशनर है। कमला नेहरू नगर, गढ़ा में उसका स्टेट बैंक आफ इंडिया ब्रांच में अकाउण्ट है। 14 मई को उसके मोाबइल पर एक अज्ञात नम्बर से फोन आया। बोला कि आपके अकाउण्ट में क्रेडिट कार्ड अगर आपको बनवाना है तो वह बना दूंगा। उसने कहा बना दो। उसके मोबाइल में आयी लिंक को ओपन कर दिया, जिससे उसके खाते से 2 लाख 61 हजार 718 रूपये कट गये। जिसकी जानकारी उसने अपने बेटे क्षितिज कुमार चौरसिया और पत्नी को दिया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak