पुलिस के अनुसार सिहोरा निवासी राकेश दाहिया उम्र 42 वर्ष एक दिन पहले स्वराज माजदा गाड़ी लेकर कटनी गए थे। जहां से काम निपटाकर जबलपुर के लिए रवाना हुए। जब वे स्लीमनाबाद रजा मार्बल के सामने से गुजर रहे थे, इस दौरान बदमाशों ने वाहन को रोककर राकेश पर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी। राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने देखा तो वाहन में चालक राकेश की खून से लथपथ लाश पड़ी है, माजदा में मटके लोड थे। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर खून लगी एक रॉड भी मिली है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस ने परिजनों को खबर देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम लिया है। वही पुलिस ने मामले में इस रोड पर लगे सीसीटीवी के फुटेज निकालकर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है।
जबलपुर/कटनी। कटनी से जबलपुर के लिए स्वराज माजदा गाड़ी लेकर निकले ड्राइवर राकेश दाहिया की देर रात दो बजे के लजगभग स्लीमनाबाद हाइवे के बाद रोककर लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। सड़क किनारे खड़ी गाड़ी देखकर राह चलते लोगों ने देखा तो पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर हमलावरों की तलाश शुरु कर दी है।
Tags
jabalpur