khabar abhi tak

WCRMS ने एक साल के अंदर 3000 हजार से अधिक कर्मचारियों को दिलाया प्रमोशन, स्टाफ की सेवा में सदैव तत्पर

ये किया वादा

- ओपीएस का वादा हर हाल में निभाएंगे, हर 15 दिन में दिल्ली स्तर से कर रहे मानीटरिंग.

- जेसीएम, रेलवे बोर्ड पीएनएम में भी उठा रहे ओल्ड पेंशन का मुद्दा.

- ट्रेक मेंटेनेंर्स को पानी की गुणवत्तापूर्ण बोतलें उपलब्ध कराईं.

- 8वें वेतन आयोग के लिए कर्मचारियों के विचार जानने फील्ड में जाएंगे.

- पेट्रोलमैन की पेट्रोलिंग का किलोमीटर घटवाया.

जबलपुर. वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ (डबलूसीआरएमएस) के जबलपुर रेल मंडल  के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि पिछले एक साल के अंदर संघ ने मंडल रेल प्रबंधक  कमल कुमार तलरेजा व वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारियों के सकारात्मक सहयोग के चलते रेल मंडल के 3000 हजार से अधिक कर्मचारियों को पदोन्नति दिलाने का बड़ा काम किया है। यह जानकारी पत्रकारों से चर्चा करते हुए मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला व संघ प्रवक्ता सतीश कुमार ने दी।

मजदूर संघ के मंडल सचिव डीपी अग्रवाल ने बताया कि पहली बार इतनी अधिक संख्या में कर्मचारियों को 2400 ग्रेड पे से 4200 ग्रेड पे पर पदोन्नति दिलाने का काम किया गया है। इसका प्रभाव यह होगा कि जब आठवां वेतन आयोग लागू होगा, तब पदोन्नति प्राप्त कर्मचारियों को इसका अधिक फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की कई ज्वलंत समस्याओं को हल कराने के लिए भी संघ लगातार प्रतिबद्ध है और पीएनएम के अलावा व्यक्तिगत स्तर पर भी डीआरएम व अन्य अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकाला जा रहा है. उन्होंने कहा कि संघ ने कुछ काम तो रेलवे बोर्ड की पॉलिसी के तहत कराया, किंतु कुछ मामले काफी जटिल थे, उसमें लोकल स्तर पर डीआरएम से चर्चा कर लोकल पॉलिसी बनवाई और उसका लाभ कर्मचारियों को दिलाया गया है.

पेट्रोलमैन की पेट्रोलिंग किमी घटवाया

संघ पदाधिकारियों के मुताबिक संघ द्वारा रेल प्रशासन पर लगातार दबाव बनाने के चलते जबलपुर रेल मंडल के पेट्रोलमैनों की पेट्रोलिंग किलोमीटर को घटवा दिया गया है. वहीं पेट्रोलमैन के अलावा अन्य कर्मचारियों को पानी की 3 लीटर की उच्च क्वालिटी की बोतलें उपलब्ध कराई गई हैं वहीं जो कर्मचारी शेष रह गये हैं, उन्हें भी मुहैया करा दी जायेगी.

रनिंग स्टाफ को 25% किमी भत्ते का लाभ मंडल के 2800 स्टाफ को मिलेगा

संघ पदाधिकारियों ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने एनएफआईआर व डबलूसीआरएमएस के प्रयासों के चलते रनिंग स्टाफ के रनिंग भत्ते में 25 प्रतिशत की वृद्धि का आदेश जारी कर दिया है। इस निर्णय का लाभ जबलपुर रेल मंडल के लगभग 2800 रनिंग स्टाफ जिनमें 2200 लोको रनिंग व 600 के लगभग ट्रेन मैनेजर्स को मिलेगा. इन्हें एरियर्स के रूप में लगभग 20 करोड़ रुपए की राशि भी प्राप्त होगी.

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak